{"_id":"6a29b6f810994bd2de00a938","slug":"tgt-federation-upset-over-census-orders-warns-of-agitation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-196655-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जनगणना आदेशों पर टीजीटी महासंघ नाराज, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जनगणना आदेशों पर टीजीटी महासंघ नाराज, आंदोलन की चेतावनी
Thu, 11 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सर्व टीजीटी महासंघ इकाई हमीरपुर के पदाधिकारी एसडीएम नादौन निशांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन द्वारा जारी आदेशों पर सर्व टीजीटी महासंघ इकाई हमीरपुर ने विरोध जताया है। महासंघ ने आदेशों में संशोधन की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि बदलाव नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में पदाधिकारियों ने एसडीएम नादौन निशांत शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा है। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन ने जनगणना कार्य, सर्वेक्षण और सत्यापन को स्कूल/कार्यालय अवधि के बाद (ऑफ-आवर्स) और अवकाश के दिनों में करने के निर्देश दिए हैं, जो पूरी तरह अव्यावहारिक हैं।
राज्य कार्यकारिणी महासचिव सुनील शर्मा, राज्य सह सचिव मनु देव शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसे कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन और कानूनी प्रावधानों के विपरीत बताया है।
विज्ञापन
जिला प्रधान पंकज डढवाल, जिला महासचिव अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमला और तिलक राज ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जिला हमीरपुर में टीजीटी शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया गया है, लेकिन ऑफ-आवर्स में कार्य करने का आदेश जमीनी परिस्थितियों से मेल नहीं खाता।
संघ ने भौगोलिक कठिनाइयों, मौसम की विषम परिस्थितियों तथा विशेषकर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए आदेशों को अव्यावहारिक बताया है।