सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The accused were made to recreate the crime scene in the Eco van theft case.

Hamirpur (Himachal) News: ईको वैन चोरी मामले में आरोपियों से क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क में ईको वैन चोरी मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया। इस दौरान पुलिस ने उनसे चोरी की वारदात को अंजाम देने के तरीके और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान आरोपियों को उन सभी स्थानों पर भी ले जाया गया, जहां वे चोरी की अवधि में रुके थे या आवागमन करते रहे थे। पुलिस इन ठिकानों की गहनता से जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अतिरिक्त साक्ष्य और अन्य संभावित सुराग जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों, उनके यात्रा मार्गों और चोरी की गई वाहन के उपयोग से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता की भी आशंका जताई गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को सोमवार को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पालमपुर से ईको वैन चोरी की थी। इसके अलावा जोगिंद्रनगर, मंडी, नादौन और ज्वालाजी क्षेत्रों में शराब ठेकों के शटर तोड़ने की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है।
गौरतलब है कि नौ जून को प्रताप गली निवासी पेठा व्यापारी सुभाष चंद ने अपनी ईको वैन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जफर हुसैन, यासिर खान और आसिफ महमदू को गिरफ्तार किया था।
कोट
पुलिस मामले में गहन छानबीन कर रही है। मामले में और कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article