{"_id":"6a29bafe1743c29626084ab1","slug":"the-bride-who-had-fled-from-galod-got-married-in-jhandutta-nine-days-later-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-196668-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ से फरार दुल्हन ने नौ दिन बाद झंडूता में रचाई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ से फरार दुल्हन ने नौ दिन बाद झंडूता में रचाई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। थाना बड़सर के अंतर्गत सामने आए कथित फर्जी शादी मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। गलोड़ क्षेत्र के युवक से शादी कर फरार हुई आरोपी दुल्हन शीतल ने महज नौ दिन बाद बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में भी दूसरी शादी रचा ली थी।
जांच में सामने आया है कि शीतल ने फरवरी 2026 में गलोड़ क्षेत्र के युवक मनीष से विवाह किया था और शादी के बाद उसके साथ रह रही थी। पहली मई को उसने जम्मू जाने का बहाना बनाकर घर छोड़ा और फिर वापस नहीं लौटी।
इसके बाद मात्र नौ दिन में, 10 मई को उसने झंडूता क्षेत्र के बल्हसीणा गांव में एक अन्य युवक से विवाह कर लिया। वहां भी उसने मासी के निधन का बहाना बनाकर ससुराल छोड़ा और भाग गई।
विज्ञापन
लगातार सामने आ रहे तथ्यों के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले में किसी संभावित गिरोह और नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है। चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को आरोपी शीतल और बिचौलिया महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पीड़ित युवक मनीष ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद जब उसने पंचायत में नाम दर्ज करवाने के लिए दस्तावेज मांगे तो शीतल टालमटोल करने लगी। इस दौरान उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं।
पुलिस के अनुसार शीतल अमृतसर के बटाला की रहने वाली है और उसे शिकायत के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच आगे बढ़ने पर कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। पुलिस अब शादी करवाने वाले बिचौलियों, आर्थिक लेन-देन और अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
इस संबंध्स में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और पुलिस हर पहलू से गहन जांच कर रही है। वहीं, कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।