{"_id":"6a57e1d29869ee817602e55b","slug":"the-bus-broke-down-before-reaching-hamirpur-passengers-reached-the-bus-stand-on-foot-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-200932-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर पहुंचने से पहले खराब हुई बस, पैदल बस अड्डा पहुंचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर पहुंचने से पहले खराब हुई बस, पैदल बस अड्डा पहुंचे यात्री
Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
ट्राला पार्किंग के पास खराब एचआरटीसी बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शनिवार सुबह बड़ा से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस ट्राला पार्किंग के पास अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बीच रास्ते में बस रुकने से कई यात्री करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर हमीरपुर बस अड्डा पहुंचे।
बस सुबह करीब छह बजे बड़ा से हमीरपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्राला पार्किंग के समीप पहुंचते ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
सूचना मिलने पर एचआरटीसी वर्कशॉप से मेकेनिक मौके पर पहुंचा। जांच और मरम्मत के बाद बस को दोबारा चलने योग्य बना दिया गया। हालांकि, तब तक अधिकांश यात्री पैदल ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
घटना के बाद यात्रियों ने एचआरटीसी की पुरानी और बार-बार खराब हो रही बसों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि आए दिन तकनीकी खराबियों के कारण सफर असुविधाजनक होने के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कोट
-बस खराब होने की सूचना मिली थी। मेकेनिक को मौके पर भेज दिया है।
-राज कुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर