{"_id":"69c82e0d7ce84ed4cd0ce172","slug":"the-contractor-started-the-work-of-laying-tiles-in-the-mini-secretariat-barsar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188300-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय बड़सर में ठेकेदार ने शुरू किया टाइलें लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय बड़सर में ठेकेदार ने शुरू किया टाइलें लगाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बड़सर के तहत मिनी सचिवालय बड़सर के भवन की उखड़ी टाइलों की मरम्मत करते हुए मिस्त्री।
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मिनी सचिवालय बड़सर के भवन की उखड़ रही टाइलों की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को उखड़ी टाइलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश मिलने के बाद ठेकेदार ने टाइलों को सही करने का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय बड़सर के भवन और परिसर में लगाई टाइलें उद्घाटन के मात्र छह महीने बाद ही उखड़ना शुरू हो गई थीं। मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे अमर उजाला ने निर्माण के छह महीने बाद ही उखड़ने लगी टाइलें, हादसों का बढ़ा डर... शीर्षक से शनिवार को प्रकाशित किया था।
इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को मरम्मत करने के निर्देश दिए तथा साथ ही निर्माण में कोताही न बरतने की बात कही। ठेकेदार ने बिना देरी किए काम शुरू कर दिया और अब प्रभावित हिस्सों में टाइलों को दोबारा लगाया जा रहा है। यदि निर्माण में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
कोट :
ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य के आदेश दे दिए हैं। ठेकेदार ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न हो और निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार ही किया जाए। -डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बड़सर
Trending Videos