सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The difference between victory and defeat in Jhanjiani was 367 votes.

Hamirpur (Himachal) News: झंझियानी में 367 वोटों का रहा हार-जीत का अंतर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद वार्ड 14 झंझियानी में सबसे रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा समर्थित रामेश्वर दत्त ने सबसे कम अंतर से जीत दर्ज की। रामेश्वर दत्त को 7530 मत मिले, जबकि उपविजेता कांग्रेस समर्थित विपन कुमार को 7163 मत प्राप्त हुए। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत-हार का अंतर केवल 367 मतों का रहा।

वहीं, वार्ड नंबर एक बीड़ बगहेड़ा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी तृप्ता ने 2090, वार्ड नंबर दो पनोह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा देवी ने 2923 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। आशा देवी को 6473 मत पड़े, जबकि बिंदु राजपूत को 3550 मत पड़े। वार्ड नंबर तीन दरोगण पति कोट से भाजपा समर्थित मनजीत सिंह ने 947, वार्ड नंबर चार ऊहल से भाजपा से बागी ज्योति ठाकुर ने 817 मतों के अंतर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पांच जंगल रोपा से सोनी कुमार कुमार शर्मा 2692 मतों के अंतर से जीते। जिला परिषद वार्ड नंबर छह ताल से भाजपा समर्थित सुरेश सोनी ने 1400, चमनेड़ वार्ड नंबर सात से भाजपा समर्थित हैप्पी पहलवान ने 2172 मत के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos

धमरोल वार्ड नंबर नौ से भाजपा समर्थित अनिता शर्मा ने 1744, जिला परिषद वार्ड जाहू से निर्दलीय पवन कुमार ने 2341 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 11 महल से भाजपा विचारधारा निर्दलीय अनीता ने 589 मतों के अंतर से जीती।
वार्ड नंबर 12 करेर से भाजपा समर्थित गुरदीप सिंह ने 2026, वार्ड नंबर 13 बिझड़ी से भाजपा समर्थित विकास कुमार ने 1320, वार्ड नंबर 15 दांदडू से भाजपा समर्थित रेणुबाला ने 624, वार्ड नंबर 16 लहड़ा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना कुमारी ने 1933, वार्ड नंबर 17 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना कुमारी ने 964, वार्ड नंबर 18 अमलैहड़ से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रविंद्र कुमार ने 1590 और वार्ड नंबर 19 सपडोह से भाजपा समर्थित नीलम ने 423 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed