{"_id":"6a1b3fd297edce1fd20cc8be","slug":"the-fate-of-507-candidates-of-zilla-parishad-and-bdc-will-be-decided-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-195394-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिप और बीडीसी के 507 प्रत्याशियों की किस्मत का आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिप और बीडीसी के 507 प्रत्याशियों की किस्मत का आज होगा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 31 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद और बीडीसी के 138 पदों के चुनाव के लिए भाग्य आजमा रहे 507 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को मतगणना से होगा। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में जिला परिषद के 19 वार्ड में 59 उम्मीदवार, जबकि छह विकास खंडों में बीडीसी के 119 वार्डों में कुल 448 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नजरें परिणामों पर टिकी हुई हैं।
परिणाम घोषित होने के बाद जिले की पंचायत राजनीति की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। छह विकास खंडों में मतों की गिनती के लिए कुल 91 टेबलें लगाई गई हैं।मतगणना प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 480 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मतगणना कार्य सुबह नौ बजे से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
कोट
जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों और जिला की 6 पंचायतों समितियों के कुल 119 बीडीसी वार्डों की मतगणना के लिए सभी 6 मतगणना केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। -गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)
बाक्स:
जिला परिषद के मतगणना केंद्रों में आंशिक संशोधन
हमीरपुर। जिला परिषद के वार्ड-दो पनोह, वार्ड-तीन दरोगण पती कोट और वार्ड-आठ बधानी के अंतर्गत कुछ पंचायतों के मतगणना केंद्रों में आंशिक बदलाव किया गया है। मतगणना केंद्रों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि वार्ड-दो पनोह के अंतर्गत ग्राम पंचायत देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी और टिब्बी की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के बजाय अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगी। वार्ड-तीन दरोगण पति कोट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ख्याह लोहाखरियां की मतगणना विकास खंड बमसन के सभागार कक्ष के बजाय अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगी। वार्ड-आठ बधानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत समीरपुर, बराड़ा, पंजोत और बराड़ा की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के बजाय विकास खंड बमसन के सभागार कक्ष में होगी।

Trending Videos