सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The first vote, the enthusiasm of the youth did not cool down even in the rain

Hamirpur (Himachal) News: पहला वोट, युवाओं का बारिश में भी ठंडा नहीं हुआ जोश

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 31 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The first vote, the enthusiasm of the youth did not cool down even in the rain
-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के अंतिम चरण के मतदान में शनिवार को युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बारिश के बावजूद पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल हुए।

सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। खासकर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा मतदाताओं में विशेष जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों में मतदाता पहचान पत्र लिए युवा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्सुक नजर आए। मतदान के बाद उन्होंने गर्व के साथ अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos

युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग मतदाता भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का उत्साह सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। कई युवा बारिश के बीच परिजनों के साथ छाता लेकर मतदान केंद्र पहुंचे, जबकि कुछ ने दूसरों को निष्पक्ष मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया।

कोट्स



आज पहली बार मतदान करने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाई है। -अमीषा शर्मा, निवासी, बगवाड़ा



हम युवा देश का भविष्य हैं। इसलिए मतदान करना हमारी जिम्मेदारी भी है। मैंने अपने वोट का इस्तेमाल विकास और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर किया है। -चारु शर्मा, निवासी, पपलाह



पहली बार वोट डालकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। हर युवा और महिला को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि एक वोट भी बदलाव ला सकता है। -आदित्य गौतम, निवासी, बगवाड़ा





लोकतंत्र में हर नागरिक की आवाज महत्वपूर्ण होती है। मतदान कर मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अन्य युवाओं से भी मतदान करने की अपील करती हूं। -आस्था शर्मा, निवासी, पपलाह



मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। सभी युवाओं को राजनीति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। - अक्षय, धनेटा, निवासी



मतदान केंद्र पहुंचकर काफी उत्साह महसूस हुआ। उंगली पर लगी स्याही मेरे लिए गर्व का प्रतीक है। मैंने अपने उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए वोट डाला है। -निधि शर्मा, निवासी, सकरोह



पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिला है। देश के विकास और बेहतर भविष्य के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करना जरूरी है। -विशाल, निवासी, धनेटा

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

-अमीषा शर्मा,निवासी,बगवाड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article