सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The main supplier of chitta was sent to 14 days judicial custody.

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे का मुख्य सप्लायर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के दर्जनों लोगों से थे संपर्क, पुलिस करेगी पूछताछ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सदर थाना के तहत 12.70 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पकड़े मुख्य सप्लायर प्रशांत कुमार झा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी की कॉल डिटेल के आधार पर जिले के दर्जनों लोगों से उसके संपर्क मिले हैं।
पुलिस आगामी दिनों में कई लोगों को जांच के लिए बुला सकती है। चिट्टे के मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक सदर थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले भेड़ प्रजनन केंद्र ताल के पास 12.70 ग्राम चिट्टे के साथ दीक्षांत और दिनेश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके मुख्य आरोपी से वित्तीय लेनदेन पाए गए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण कर प्रशांत कुमार झा को चंडीगढ़ के बलोंगी (खरड़) से गिरफ्तार किया था। आरोपी प्रशांत मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन अब अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रहा था। आरोपी पर पहले से एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि चिट्टे के मुख्य सप्लायर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed