{"_id":"69d55c957bb4e2abad05e4e6","slug":"school-bus-rolls-over-while-overtaking-another-bus-in-anu-children-safe-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-189395-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अणु में बस को पास देते समय लुढ़की स्कूल बस, बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अणु में बस को पास देते समय लुढ़की स्कूल बस, बच्चे सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर के पास लुढ़की बस से बच्चों को बाहर निकालते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत अणु के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। शिव मंदिर के पास एक स्कूल बस पास देने के दौरान अचानक सड़क से एक तरफ को लुढ़क गई।
घटना सुबह करीब 8:45 बजे की है। बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान शिव मंदिर के समीप चढ़ाई पर सुजानपुर से आ रही एक बस को पास देते समय लुढ़क गई, जिससे बस में अफरा-तफरी बच गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और बस चालक-परिचालक ने तत्परता दिखाई।
स्कूल बस की आपातकालीन दरवाजे के जरिए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बच्चों को दूसरी स्कूल बस के माध्यम से स्कूल भेज दिया गया।
इस संबंध में यातायात पुलिस प्रभारी संजय राणा ने बताया कि बस के एक साइड लुढ़कने की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूली बस में बच्चों को सकुशल बाहर निकाल दूसरी बस में स्कूल भेजा गया है।
Trending Videos