सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman arrested in Shimla with 40 grams of 'Chitta

Shimla: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, शिमला में 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी मामले में कार्रवाई की है।

Woman arrested in Shimla with 40 grams of 'Chitta
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 शिमला पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी मामले में कार्रवाई की है। विशेष प्रकोष्ठ शिमला की पुलिस टीम थाना सदर शिमला के क्षेत्राधिकार में गश्त पर थी। इसी दाैरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रेखा(40) पत्नी स्वर्गीय बबलू उर्फ कालू निवासी मोलिजागरा डाउनडेल शिमला में चिट्टा बेच रही है। उक्त सूचना पर टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए डाउनडेल शिमला में आरोपियों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में महिला पुलिस कर्मी की ओर से उसके पर्स की तलाशी ली गई, जिसमें से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया गया तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं मौके पर पूरी की गईं। इस संबंध में थाना सदर शिमला में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया तथा आरोपी महिला को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि महिला को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed