सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The picture of Kudhar-Deotsidh road will change with Rs 37 crore.

Hamirpur (Himachal) News: कुढ़ार-दियोटसिद्ध सड़क की 37 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। कुढ़ार-दियोटसिद्ध सड़क पर अब सफर और अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगा। लोक निर्माण विभाग कुढ़ार से दियोटसिद्ध सड़क की तस्वीर बदलने के लिए नाबार्ड के सौजन्य से 37 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
Trending Videos

करीब 23 किलोमीटर सड़क की हालत को सुधारने के लिए विभाग आवश्यकतानुसार डंगे, पुलियों और और नालियों का निर्माण करवाएगा। सड़क के विस्तारीकरण से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि करीब 23 किलोमीटर कुढ़ार से दियोटसिद्ध सड़क पर सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार इस सड़क पर पिछले करीब सात वर्षों से टारिंग भी नहीं की गई है, वहीं सड़क की चौड़ाई भी काफी कम है। इससे बड़े वाहन चालकों को पास लेने में काफी दिक्कतें पेश आती थीं। सड़क के विस्तारीकरण से अब वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हालांकि विभाग ने इससे पहले भी करीब सात किलोमीटर तक सड़क के विस्तारीकरण को लेकर कार्य शुरू किया था, जिसे बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि इससे बारिश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से इस कार्य को पूरा करवाने की मांग की है।

कोट :

कुढ़ार-दियोटसिद्ध सड़क के विस्तारीकरण के लिए केवल सात किलोमीटर क्षेत्र के लिए ही राज्य सरकार से बजट मिला था। अब केंद्र से इस सड़क के विस्तारीकरण के लिए 37 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। -डीसी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article