सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The police department forgot to put up information boards regarding speed limits in Barsar.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में गति सीमा को लेकर सूचना बोर्ड लगाना भूला पुलिस विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The police department forgot to put up information boards regarding speed limits in Barsar.
बड़सर उपमंडल के तहत भकरेड़ी में लगाया गया आईटीएमएस कैमरा। संवाद
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। गति सीमा को लेकर पुलिस विभाग बड़सर में सूचना बोर्ड लगाना भूल गया है। इससे बाहरी लोगों को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

गति सीमा से संबंधित बोर्ड न होने के कारण बाहरी राज्याें से आने वाले वाहन चालकों को विभाग की ओर से तय की गई गति सीमा की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में बाहरी राज्यों के वाहन चालकों के चालान हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सूचना बोर्ड के अचानक चालान होने की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने एनएच-503ए पर भकरेड़ी के पास आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरे स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कैमरों के माध्यम से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। स्थानीय लोगों में केशव कुमार, राजवंत, राकेश कुमार, पवन कुमार, ऊषा देवी, संजना शर्मा, बबीता आदि ने कहा कि बिना सूचना बोर्ड के इस तरह की सख्ती उचित नहीं है।
प्रशासन को चाहिए कि सभी प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को नियमों की सही जानकारी मिल सके। इसके बाद ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
वहीं, डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि एनएच-503ए पर भकरेड़ी के पास लगाए गए कैमरों के लिए स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। गति सीमा के सूचना बोर्ड नहीं लगने का मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही संबंधित स्थानों पर बोर्ड स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed