{"_id":"69f4ffe0fd3bb3566509d970","slug":"the-style-of-studies-will-change-in-the-new-session-students-will-learn-through-play-and-games-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192050-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, खेल-खेल में सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, खेल-खेल में सीखेंगे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 02 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई का तरीका बदलने जा रहा है। अब विद्यार्थियों को पारंपरिक तरीकों के बजाय खेल-खेल, गतिविधियों और डिजिटल माध्यमों के जरिए पढ़ाया जाएगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता बेहतर होगी।
इस नई पहल का उद्देश्य शुरुआत से ही बच्चों की बुनियाद मजबूत करना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर पर ही मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्कूल स्तर पर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जारी निर्देशों के अनुसार, जेबीटी और टीजीटी शिक्षक कक्षा अनुसार विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे, जिससे पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाया जा सके।
बीते शैक्षणिक सत्र में आठवीं कक्षा के कई विद्यार्थियों के ई ग्रेड प्राप्त करने को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इस बार पहले से ही ठोस रणनीति तैयार की है। सत्र की शुरुआत से ही पाठ्यक्रम के अनुरूप रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
इसके अलावा, साप्ताहिक टेस्ट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित होंगे। हर महीने के अंत में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की रिपोर्ट अभिभावकों को दी जाएगी, ताकि उनकी प्रगति के अनुसार आगे की पढ़ाई के लिए उपयुक्त तरीके अपनाए जा सकें।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर ही निपुण, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।
कोट
स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों के साप्ताहिक टेस्ट आयोजित करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि उन्हें सत्र के शुरू से ही पढ़ाई में निपुण बनाया जा सके। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
Trending Videos