{"_id":"69c042980938caf38e0dda98","slug":"the-sujanpur-holi-fair-is-back-in-full-swing-with-people-doing-a-lot-of-shopping-on-sunday-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-187592-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर होली मेले में लौटी रौनक, रविवार को लोगों ने की खूब खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर होली मेले में लौटी रौनक, रविवार को लोगों ने की खूब खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर होली मेले में उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बाद दुकानदारों को अब अच्छे कारोबार की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर होली मेले में मौसम साफ होने पर रौनक लौट आई है। रविवार को छुट्टी के चलते मेले में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले में खूब खरीदारी की। इससे दुकानदारों में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
अवकाश होने और अच्छी धूप निकलने के चलते काफी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। यहां पर दुकानदारों ने विभिन्न-विभिन्न प्रकार के सामान की सेल लगाई है। हालांकि तीन दिनों से बारिश के चलते काफी कम संख्या में लोग मेला में पहुंच रहे थे। इससे दुकानदार परेशान थे। अब दो दिन से मौसम साफ है। मेला में लोगों की चहल-पहल से दुकानदार भी उत्साहित नजर आए।
लोगों ने खरीदारी के साथ झूलों का भी आनंद उठाया। अधिक लोग खाने-पीने के स्टॉल पर नजर आए। राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ पहली मार्च को हुआ था, जिसका समापन सरकारी तौर पर तो चार मार्च को हो चुका है। दुकानदारों को आगामी दिनों में मेले में और रौनक की उम्मीद है।
दुकानदारों ने बताया कि कारोबार काफी मंदा चल रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यदि मेला में इसी तरह भीड़ रही तो कारोबार अच्छा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मेले की अवधि बढ़ाने की मांग भी रखी।
Trending Videos