सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Sujanpur Holi fair regains its glory

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर होली मेला में लौटी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The Sujanpur Holi fair regains its glory
सुजानपुर होली मेले में उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब राष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर में चहल-पहल बढ़ने लगी है। इसके साथ ही दुकानदारों को उम्मीद जगी है कि कारोबार आगामी दिनों में अच्छा होगा।
Trending Videos

वीरवार को भी मेले में खूब भीड़ उमड़ी। खाद्य पदार्थों, मनियारी की दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। जनता ने मेले में खरीदारी, खाने-पीने और एयर शो का खूब आनंद लिया। इससे पहले बारिश के कारण मेले में सन्नाटा छाया हुआ था। कारोबारियों को खूब घाटा उठाना पड़ा, लेकिन अब दुकानदारों को उम्मीद जगी है कि मेले में चहल-पहल रहेगी और बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला अवधि बढ़ाने के लिए दुकानदार पहले ही उपमंडल अधिकारी नागरिक से भी मांग रख चुके हैं। आगामी दिनों में मेले में व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। मेले में प्रदेश तथा बाहरी प्रदेश से आए दुकानदार तरह-तरह के क्रोकरी, रेडीमेड, अन्य सामान के साथ लकड़ी की सामग्री बेच रहे हैं।
सुजानपुर के इस ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ पहली मार्च को हुआ था, जिसका समापन सरकारी तौर पर तो चार मार्च को हो चुका है, लेकिन मेला अधिक समय तक चलता है। इस उत्सव में हर प्रकार के कारोबार, व्यवसाय की दुकानदारी होती है, जिसमें बाहर से आए दुकानदार अपना कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed