{"_id":"69c6581d0f8517239706ac08","slug":"video-facilities-for-devotees-at-the-siddhapeeth-baba-balaknath-dham-deotsidh-are-set-to-be-expanded-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुविधा में होगा विस्तार, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुविधा में होगा विस्तार, बैठक में लिया फैसला
सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में आयोजित न्यास की बजट बैठक में वर्ष 2026 के लिए आय-व्यय का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया। बैठक में मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार और विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बताया कि वर्ष 2026 के लिए करोड़ों रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इसमें ऑनलाइन दान और अन्य स्रोतों से आय का अनुमान रखा है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मंदिर परिसर में निर्माण व मरम्मत कार्यों पर विशेष जोर दिया है। प्रस्तुत बजट में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण, गुफा मार्ग के सुदृढ़ीकरण, लंगर भवन की छत पर सोलर पैनल लगाने, सीसीटीवी कैमरों के विस्तार, सरायों में सुविधाओं के लिए बिस्तर व अन्य सामान की खरीद, तथा कचरा प्रबंधन जैसी योजनाओं के लिए प्रावधान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।