{"_id":"69c5f45823cb6970db070512","slug":"video-ramanavama-para-ramanagara-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-saraya-tata-sa-mathara-taka-bhara-bhaugdha-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू तट से मंदिरों तक भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू तट से मंदिरों तक भारी भीड़
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।
सरयू तट की बात करें तो लगभग 500 मीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
रामनगरी में 6 जोन व 29 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन की प्रक्रिया सामान्य समय से लगभग एक घंटे पहले शुरू कर दी गई है, जो देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहेगी। रामनगरी में दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा। रामनगरी के करीब 8000 मंदिरों में एक साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।