{"_id":"69c58a83d6ed208e3a0200d4","slug":"the-temple-complex-in-deotsidh-resonated-with-the-chants-of-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188146-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में पौणाहारी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में पौणाहारी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बालयोगी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर चैत्र मास मेलों के चलते वीरवार को पौणाहारी के जयकारों से गूंजायमान रहा। लोग बाबा बालक नाथ की महिमा का बखान करते हुए मंदिर पहुंचे और लाइनों में लगकर दर्शन किए।
वीरवार को करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने बाबाजी का आशीर्वाद लिया और श्रद्धास्वरूप सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा के साथ नकद चढ़ावा भी चढ़ाया। मंदिर न्यास की ओर से की गई चढ़ावे की गिनती के अनुसार कुल 23 लाख 53 हजार 244 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
इसमें 12 लाख 94 हजार 844 रुपये नकद चढ़ावा और 2 लाख 28 हजार 500 रुपये बकरों की नीलामी से प्राप्त हुए, जबकि 8 लाख 29 हजार 900 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। वीरवार को 5 ग्राम 390 मिलीग्राम सोना और 72 ग्राम 200 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त विदेशी मुद्रा में भी श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था दिखाई, जिसमें 450 इंग्लैंड पाउंड, 4409 यूएस डॉलर, 35 यूरो, 75 कनाडा डॉलर, 200 ऑस्ट्रेलिया डॉलर, 10 यूएई, 5 ओमान और 22 मलेशिया की मुद्रा शामिल है। मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था ही बाबा धाम की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Trending Videos