{"_id":"6a57e2ca8af0906f6a0f52e9","slug":"the-water-in-the-tank-of-jal-shakti-department-located-in-bari-is-not-potable-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-201051-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारीं स्थित जल शक्ति विभाग \nके टैंक का पानी पीने योग्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारीं स्थित जल शक्ति विभाग के टैंक का पानी पीने योग्य नहीं
Thu, 16 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में डायरिया के बढ़ते मामलों के बीच पानी की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बारीं मंदिर स्थित जल शक्ति विभाग के टैंक के पानी का सैंपल जांच में संतोषजनक नहीं पाया गया है।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर एवं अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार यह पानी पीने योग्य नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 जुलाई को पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में जल स्रोतों की जांच तेज कर दी गई है।
बुधवार को भी टौणी देवी क्षेत्र में डायरिया के पांच नए मामले सामने आए। इनमें पटनौण, टौणी देवी, समीरपुर, बरोइल और बारीं मंदिर से एक-एक मरीज शामिल है।
अब तक टौणी देवी अस्पताल में डायरिया से पीड़ित करीब 31 मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाहल और कोट क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के पानी के टैंकों से भी सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। लोगों को क्लोरिन और जिंक की गोलियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विभाग ने लोगों से उबला या स्वच्छ पानी पीने, भोजन में साफ-सफाई रखने और डायरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।