फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three accused arrested in goat theft case in Maslana Khurd

Hamirpur (Himachal) News: मसलाना खुर्द में बकरी चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत झंझियाणी के मसलाना खुर्द गांव में बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र निवासी मसलाना खुर्द, शशि निवासी करनेहड़ा और दीपक निवासी तलाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। मामले की शिकायत मसलाना खुर्द निवासी रूप लाल ने पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ चाचा के निधन के कारण उनके घर गए हुए थे। सुबह वापस लौटने पर जब वे गोशाला में पशुओं की देखभाल के लिए पहुंचे तो वहां से बकरी गायब मिली।
विज्ञापन

इसके बाद रूप लाल ने आसपास के क्षेत्र में बकरी की तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने देर रात गांव के पास एक संदिग्ध वाहन खड़ा होने की जानकारी दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी स्थानीय निवासी थे, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बकरी चोरी की वारदात कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि चोरी के बाद बकरी को पहले चारपहिया वाहन में ले जाया गया और कुछ दूरी के बाद बाइक के माध्यम से आगे पहुंचाया गया।
पुलिस ने आरोपी दीपक के चारपहिया वाहन और शशि की बाइक को जब्त कर लिया है।
कोट
बकरी चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article