सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thyroid tests started in medical college after four months

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में चार माह बाद शुरू हुए थायराइड टेस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 31 Mar 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को राहत, सोमवार को हुए 42 टेस्ट
Trending Videos

रिएजेंट न मिलने के कारण नहीं मिल रही थी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करीब चार माह से बंद पड़ी थायराइड जांच फिर से शुरू हुई। सोमवार को 42 थायराइड टेस्ट हुए। थायराइड टेस्ट की सुविधा मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। कॉलेज ने करीब दस लाख रुपये की लागत से नई मशीन खरीदी गई है, लेकिन उसके संचालन के लिए जरूरी रिएजेंट उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। रिएजेंट की आपूर्ति में देरी के कारण मशीन बेकार पड़ी रही और मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल सका। करीब चार माह तक यह स्थिति बनी थी।

वहीं पहले से मौजूद पुरानी मशीन पूरी तरह कंडम हो चुकी है। इस कारण उसका उपयोग संभव नहीं था। इस वजह से थायराइड जांच पूरी तरह ठप हो गई थी। मरीजों को निजी लैबों में थायराइड टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। अब रिएजेंट की आपूर्ति होने के बाद नई मशीन को चालू कर दिया है और जांच सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि आगे ऐसी समस्या न हो, इसके लिए रिएजेंट की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

-सोमवार से थायराइड टेस्ट शुरू हो गए हैं। मरीज आसानी से यहां पर जांच करवा सकते हैं। कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।-डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed