{"_id":"69cba1f04e86081c7502796b","slug":"video-hamirpur-reservation-finalized-for-sujanpur-and-bhota-civic-bodies-process-for-four-others-postponed-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुजानपुर और भोटा निकाय का आरक्षण तय, चार की प्रक्रिया टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुजानपुर और भोटा निकाय का आरक्षण तय, चार की प्रक्रिया टली
Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:59 PM IST
Link Copied
जिला में छह में से दो नगर निकायों में महिलाओं के लिए वार्डों को आरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर परिषद सुजानपुर, नगरपंचायत भोटा प्रक्रिया पूरी की गई है। जबकि नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर, भोरंज में प्रकिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। 30 मार्च को जारी अधिसूचना के तहत शहरी विकास विभाग ने नवगठित निकायों में आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखने की सिफारिश की है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई।मुख्यालय स्थित हमीरपुर भवन में सोमवार को दो निकायों की प्रक्रिया पूरी की गई है। वार्डों का आरक्षण ड्रॉ के माध्यम से तय किया गया है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की ओर से उपायुक्त ने निकायों की प्रक्रिया के लिए एडीसी हमीरपुर, एसडीएम हमीरपुर और जिला राजस्व अधिकारी को नियुक्त किया था। इन अधिकारियों के अलावा नगर परिषद सुजानपुर के लिए प्रबुद्ध नागरिकों में डॉ. देशराज, राजकुमार और मनोज कुमार को मनोनीत किया गया था। नगर पंचायत भोटा के लिए शरण प्रसाद, अश्वनी कुमार और संजय कुमार की नियुक्ति की गई थी।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नवगठित नगर निकायों के आरक्षण प्रक्रिया फिलहाल पूरी नहीं की गई है। नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में प्रक्रिया पूरी की गई है।
नगर परिषद सुजानपुर
वार्ड नंबर सीट
एक एससी
दो अनारक्षित
तीन अनारक्षित
चार अनारक्षित
पांच महिला
छह महिला
सात एससी(महिला)
आठ महिला
नौ महिला
नगर पंचायत भोटा
वार्ड नंबरसीट
एक महिला
दोअनारक्षित
तीन एससी (महिला)
चार महिला
पांच महिला
छह अनारक्षित
सात एससी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।