सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News Two MBBS Interns Injured After Being Hit by a Truck Police Launch Investigation

Hamirpur News: ट्रक की चपेट में आने से दो एमबीबीएस प्रशिक्षु घायल, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 31 Mar 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला हमीरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक अज्ञात कार चालक ने दोनों को तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर...

Hamirpur News Two MBBS Interns Injured After Being Hit by a Truck Police Launch Investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सदर थाना के तहत नादौन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो एमबीबीएस प्रशिक्षु घायल हो गई। घायलों की पहचान स्वास्तिका निवासी कुल्लू और कनिका निवासी ऊना के रूप में हुई। कनिका निवासी गांव कुसान ब्राह्मणां, जिला ऊना और वर्तमान में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दी। उसने बताया कि शाम करीब 8:30 बजे वह अपनी सहपाठी स्वास्तिका निवासी तहसील आनी, जिला कुल्लू के साथ पीएनबी रकड़ियाल के समीप नादौन रोड पर खड़ी थीं। दोनों उस समय डिलीवरी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान नादौन की ओर से आए एक ट्रक टक्कर मार दी। इस टक्कर में वह दोनों घायल हो गई। हादसे के बाद एक अज्ञात कार चालक ने दोनों को तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया मामले में जांच की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed