सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Negligence in operation of hot mix plant, notice will be issued

Hamirpur (Himachal) News: हॉट मिक्स प्लांट के संचालन में कोताही, जारी होगा नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 31 Mar 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence in operation of hot mix plant, notice will be issued
मान खड्ड में हॉट मिक्स प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद चिमनी
विज्ञापन
सचित्र
Trending Videos

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार को किया प्लांट का निरीक्षण

मान खड्ड क्षेत्र में हवा को जहरीला बना रहा था हॉट मिक्स प्लांट से निकल रहा धुआं

जांच में प्लांट संचालन में पाई गईं कमियां, पानी की मिक्सिंग और सफाई में लापरवाही

संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के पनसाई और धनेटा पंचायत की सीमा पर मान खड्ड में स्थापित तारकोल (बिटुमिन) हॉट मिक्स प्लांट का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार को कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार की अगुवाई में निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट के संचालन में भारी कोताही सामने आई है। उन्होंने कहा कि यहां पर प्लांट के वैट स्क्रबर में पानी समय पर नहीं बदला जा रहा था जिससे धुआं फिल्टर होने की बजाय सीधा चिमनी के जरिये हवा में मिल रहा था।
खास बात यह है कि एक सप्ताह पहले भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने यहां पर विजिट कर इस वैट स्क्रबर की सफाई सही ढंग से करने और पानी समय पर बदलने के निर्देश दिए थे । मौके पर अधिकारियों ने प्लांट के वैट स्क्रबर के पानी दो से तीन घंटे की अवधि में बदलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से प्लांट से निकल रहा धुआं और उड़ती धूल आसपास के गांवों में फैलकर लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। हालात ऐसे हैं कि पनसाई, डोहग, डढूं, बेहा, मांजरा और दरताल के सैकड़ों ग्रामीण इससे प्रभावित हैं। प्लांट की लोकेशन के साथ इसकी संचालन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह प्लांट प्राथमिक स्कूल बेहा से करीब 400 मीटर, रिहायशी क्षेत्र से महज 150 मीटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां से निकलने वाले धुएं से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए खतरा है। प्लांट संचालक को बोर्ड की ओर से मंगलवार को नोटिस जारी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्लाट की सफाई करवाई जिसके बाद चिमनी से मानकों के तहत तय सफेद धुआं ही निकला।


इसलिए घातक है काला गाढ़ा धुआं

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे प्लांट से निकलने वाले धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं, जो लंबे समय तक संपर्क में रहने पर दमा, फेफड़ों के संक्रमण और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकते हैं। यह सांस से जुड़े गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। त्वचा रोग भी इस कारण बढ़ सकते हैं। धुएं की मात्रा ही बल्कि इस प्लांट से कितनी घातक गैस निकल रही है इसका आकलन फिलहाल बोर्ड की टीम ने नहीं किया है लेकिन यदि यह कोताही जारी रहेगी तो सैंपल भी बोर्ड की ओर से लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed