फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traders raised city issues before the Chief Minister

Hamirpur (Himachal) News: व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए शहर के मुद्दे

Thu, 16 Jul 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान बुधवार को व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इसमें शहर के विकास, व्यापारियों के हितों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं यथावत रखने और ऑनलाइन कारोबार पर ठोस नीति बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर उसके परिसर में बहुमंजिला पार्किंग और ऊपर मैरिज पैलेस बनाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही शिव मंदिर के सामने वन विभाग की खाली भूमि पर फूड हब और पार्क विकसित करने तथा खाली पड़ी कन्या विद्यालय की भूमि का जनहित में उपयोग करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं पहले की तरह बनाए रखने और आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप खाली भूमि पर पार्किंग विकसित करने का सुझाव भी दिया गया। व्यापार मंडल ने संगठन के लिए स्थायी कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्विक कॉमर्स, ई-कॉमर्स और अन्य ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते कारोबार से स्थानीय बाजार और छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस क्षेत्र के लिए ठोस नीति बनाने और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कई छोटे प्रतिष्ठान बंद होने और बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed