{"_id":"6a1c8d82dbb3bc76fc0042be","slug":"traffic-is-affected-due-to-the-road-roller-parked-on-the-roadside-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-195476-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे खड़े रोडरोलर के कारण यातायात हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे खड़े रोडरोलर के कारण यातायात हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
सलौणी अवाह सड़क पर अवाह के नजदीक सड़क किनारे खड़ा रोडरोलर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैहरे (बड़सर)। सलौनी क्षेत्र के अवाह गांव के पास उतराई पर पिछले लगभग एक महीने से सड़क किनारे खड़ा एक रोड रोलर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क संकरी होने के कारण रोलर की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है।
बड़े वाहनों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में बीडी शर्मा, हुकम सिंह, अनिल कुमार, वत्तन सिंह, कमलेश कुमारी, नीलम देवी आदि ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ा रोड रोलर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों और बसों को यहां से गुजरने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। कई बार वाहन चालकों को जोखिम उठाकर वाहन निकालने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक असर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की हमीरपुर-जालंधर वाया ब्याड़ रूट की बस सेवा पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह बस प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े छह बजे सलौनी से होकर गुजरती है और क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को यातायात सुविधा प्रदान करती है, लेकिन सड़क किनारे खड़े रोलर के कारण इन दिनों बस इस मार्ग से नहीं गुजर पा रही है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और अन्य लोग नियमित रूप से सफर करते हैं। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रोड रोलर को जल्द से जल्द हटाया जाए।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीसी ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। सड़क किनारे खड़े रोलर को हटवाने के लिए संबंधित ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं।

Trending Videos