फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic jam in Mahre Bazaar; a journey of a few minutes turned into hours.

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे बाजार में जाम हुआ आम, कुछ मिनट का सफर घंटों में बदला

Sat, 04 Jul 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Mahre Bazaar; a journey of a few minutes turned into hours.
मैहरे बाजार में बसों के खड़े होने के कारण लगा जाम। संवाद
मैहरे (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए पर स्थित मैहरे बाजार में जाम रोजमर्रा की समस्या बन गया है। बसों के सड़क किनारे खड़े रहने और मुख्य चौक से मुड़ने के कारण यातायात बार-बार बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार कुछ मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के मुख्य चौक के दोनों ओर निजी और सरकारी बसें सवारियां चढ़ाने-उतारने के लिए लंबे समय तक खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

इसी दौरान अन्य रूटों की बसें चौक से मुड़ती हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों सतीश राठौर, राजकुमार विज, राकेश कुमार, दिनेश शर्मा और ऋषि शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बसों को मुख्य चौक के बजाय किसी अन्य उपयुक्त स्थान से मोड़ने की व्यवस्था की जाए और सड़क किनारे लंबे समय तक बसें खड़ी करने पर रोक लगाई जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

मैहरे में ट्रैफिक जाम लगने का एक प्रमुख कारण बस अड्डे का अभाव भी है। उन्होंने कहा कि बाजार में बसों के सड़क पर रुकने और सवारियां चढ़ाने-उतारने से यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों के सुझावों को भी गंभीरता से लिया जाएगा। जल्द ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर वैकल्पिक व्यवस्था पर काम करेगी। -लालमन शर्मा, एएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article