{"_id":"6a57e1ab17e4bb9c2c01b6a7","slug":"transparency-not-maintained-in-disaster-relief-distribution-indra-dutt-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-200998-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत वितरण में नहीं बरती गई पारदर्शिता : इंद्रदत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत वितरण में नहीं बरती गई पारदर्शिता : इंद्रदत्त
Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर / बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बुधवार को बिझड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में आपदा राहत वितरण में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अधिकांश प्रभावित परिवारों को अभी तक राहत राशि नहीं मिल पाई है।लखनपाल ने आरोप लगाया कि सबसे अधिक प्रभावित पंचायतों की भी अनदेखी की गई है।
उन्होंने कहा कि विधायक निधि की राशि समय पर जारी नहीं होने और कटौती के कारण सड़क, पेयजल और सामुदायिक भवनों सहित कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में खराब सड़कों, अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों, किसानों को समय पर खाद न मिलने और पंचायतों में सचिवों सहित अन्य पद खाली होने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन कारणों से विकास कार्य और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। विधायक ने क्षेत्र में कम हुई बस सेवाओं और जल शक्ति विभाग में पाइपों की कमी की समस्या भी उठाई।
उन्होंने सरकार से राजनीतिक भेदभाव छोड़कर सभी आपदा प्रभावित परिवारों को जल्द राहत देने और सड़क, स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन, पेयजल और पंचायत स्तर की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
पत्रकार वार्ता में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।