फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tribute paid to the martyrs on Kargil Vijay Diwas.

Hamirpur (Himachal) News: कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs on Kargil Vijay Diwas.
बड़सर में विजय कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व सैनिक। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। जिलेभर में रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर की ओर से भरनोट स्थित बलिदानी स्मारक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैन्य परिवारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित लोगों ने बलिदानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर बलिदानियों को नमन किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम मुठाण स्थित वृद्ध आश्रम में जन सहयोग संस्था की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रधान प्रताप चंद, सचिव भाग सिंह, उपप्रधान अमर सिंह सहित संस्था के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और शौर्य को याद किया गया तथा देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।






जय भीम युवा मंडल ने बलिदानियों को किया याद

धनेटा (हमीरपुर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जय भीम युवा मंडल समिति बटराण के सदस्यों ने विकासखंड नादौन में स्थित वीर भूमि संग्रहालय के सामने कारगिल युद्ध के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान के कारण देश ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल की। इस अवसर पर जय भीम युवा मंडल के प्रधान आशीष कुमार, सचिव विशाल भाटिया, पूर्व प्रधान सनी कुमार, पूर्व सचिव रोहित भाटिया तथा सदस्य अक्षय, करण और गोविंद मौजूद रहे।


सुजानपुर क्षेत्र के चार बलिदानियों के परिजन किए सम्मानित

सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत झनियारा में रविवार को कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सुजानपुर क्षेत्र के चार सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। कार्यक्रम में हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार राज कुमार, सिपाही दिनेश कुमार और सिपाही राकेश कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया।


कारगिल विजय दिवस पर बड़सर में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

बड़सर (हमीरपुर)। भूतपूर्व सैनिक सहकारी सभा बड़सर की ओर से रविवार को कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़सर क्षेत्र के बलिदानी सैनिकों दीप राणा और प्रवीण कुमार के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल आरएल शर्मा ने की, जबकि कर्नल सुरेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी और वीर जवान ज्योति प्रज्वलित की गई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। संवाद


बलिदानी परिवारों को सम्मानित करेगी सर्व जनकल्याण सभा

गलोड़ (हमीरपुर)। सर्व जनकल्याण सभा 26 जुलाई से 15 अगस्त तक बलिदानी सम्मान अभियान चलाकर बलिदानियों के परिवारों को घर-घर जाकर सम्मानित करेगी। अभियान के तहत सभा के सदस्य बलिदानी परिवारों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अभियान के तहत रविवार को हमीरपुर इकाई ने धनेड़ पंचायत के तलासी गांव में बलिदानी अमित कुमार के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों को सम्मानित किया। इसके बाद खटवीं धार में बलिदानी मिलखी राम और धनेड़ गांव में बलिदानी सुरेश कुमार के परिजनों को भी सम्मानित किया। सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त तक सभा की विभिन्न टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बलिदानी परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगी। संवाद





वीर सैनिकों के अदम्य साहस से सीमाएं सुरक्षित : राणा

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में रविवार कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्र भक्ति के वातावरण में मनाया। कार्यक्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन पूर्व सैनिक कैप्टन ज्योति प्रकाश ने किया। वीर सैनिकों के अनुभवों ने उपस्थित युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति, अनुशासन व राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल किया। राजेंद्र राणा ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संवाद

बड़सर में विजय कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व सैनिक। स्रोत : जागरूक पाठक

बड़सर में विजय कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व सैनिक। स्रोत : जागरूक पाठक

बड़सर में विजय कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व सैनिक। स्रोत : जागरूक पाठक

बड़सर में विजय कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व सैनिक। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed