सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trouble due to lack of corporation bus on Bassi to Jahu via Dhamrol route

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से जाहू बाया धमरोल रूट पर निगम की बस न होने से परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी–जाहू वाया धमरोल मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में इस रूट पर केवल दो निजी बसें संचालित हो रही हैं, जो यात्रियों की संख्या के मुकाबले नाकाफी साबित हो रही हैं।
Trending Videos

इस मार्ग से उखलसुआ, धार, लज्याणी, याणवी, बगबाड़, धमरोल, भौर, सुलगवान, मनोह और नालटू सहित एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इन क्षेत्रों के लोग दैनिक कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के लिए बस्सी और जाहू पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निजी बसें न तो समय पर चलती हैं और न ही निर्धारित मानकों के अनुसार किराया लिया जाता है। इससे विद्यार्थियों, बुजुर्गों और कर्मचारियों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है।
ग्राम पंचायत धमरोल की पूर्व प्रधान बीना देवी, पूर्व उपप्रधान विजय कुमार, विपिन कुमार, महेंद्र कुमार, अभिलाष, विनोद रावत, किशोरी लाल, रजत, सुरेंद्र, अमन और दूनी चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार से इस रूट पर नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें अब तक इस तरह की कोई मांग प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण औपचारिक रूप से मांग प्रस्तुत करते हैं, तो इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed