{"_id":"6a271996523df730140a3b58","slug":"trouble-increased-with-the-heat-villagers-are-carrying-water-on-their-heads-from-kilometers-away-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-196413-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गर्मी के साथ बढ़ी परेशानी...ग्रामीण किलोमीटर दूर से सिर पर ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गर्मी के साथ बढ़ी परेशानी...ग्रामीण किलोमीटर दूर से सिर पर ढो रहे पानी
Tue, 09 Jun 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऊहल और लग कडियार पंचायत के लोग खातरी से पानी भरते हुए। संवाद
- फोटो : मनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊहल (एजेंसी)। जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र लग कडियार और ऊहल में जून की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गंभीर हो गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को आधा से एक किलोमीटर दूर तक सिर पर बाल्टी उठाकर पानी लाना पड़ रहा है।
लगभग 15 परिवार लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन क्षेत्रों में सप्ताह में केवल दो दिन ही पेयजल आपूर्ति हो पा रही है, जबकि बाकी दिनों में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घरों में पानी न आने के कारण उन्हें आसपास के प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाकर दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तीन से चार पाइपलाइनें बिछी होने के बावजूद पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है। इसका मुख्य कारण टैंकों और बस्तियों का लगभग समान ऊंचाई पर होना है, जिससे पर्याप्त जल दबाव नहीं बन पाता।
लोगों ने बताया कि समस्या को कई बार संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
पानी की गंभीर समस्या बनी है। सप्ताह में एक से दो दिन ही पानी आता है। गर्मी के मौसम में बहुत दिक्कतें आती हैं। -रूप चंद, निवासी लग
कई बार जल शक्ति विभाग को समस्या से अवगत करवाया है। अभी तक समाधान नहीं हुआ। उम्मीद है कि समस्या जल्द हल होगी। -मीना देवी, निवासी लग
पानी का प्रेशर बहुत कम होता है। तीन से चार बर्तन ही भर पाते हैं। पानी के लिए अन्य लोगों के घरों और खातरियों से पानी लाना पड़ता है। -सुनीता देवी, निवासी लग
पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। पानी का संग्रहण करना काफी मुश्किल हो गया है। -महिंद्रा देवी, निवासी ऊहल
कोट
पानी की समस्या की जानकारी मिली है। तकनीकी निरीक्षण कर टंकियों की क्षमता, ऊंचाई और पाइपलाइन व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। पानी की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। -अनिल शर्मा, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, ऊहल

ऊहल और लग कडियार पंचायत के लोग खातरी से पानी भरते हुए। संवाद- फोटो : मनीष शर्मा