फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck stolen from Kohli recovered from Gurdaspur, accused still at large

Hamirpur (Himachal) News: कोहली से चोरी ट्रक गुरदासपुर से बरामद, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत कोहली से चोरी हुआ ट्रक पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक की लोकेशन ट्रेस कर उसे अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक को गुरदासपुर के जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिस छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ट्रक को बरामद कर हमीरपुर ले आई है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

गांव पजांहली के विजय कुमार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार उन्होंने अपना ट्रक कोहली स्थित घर के बाहर खड़ा किया था। 30 जुलाई को वह परिवार के साथ ऊना गए थे। इसी दौरान रात को अज्ञात व्यक्ति ट्रक चोरी कर ले गए। वाहन चोरी का मामला 31 जुलाई को सदर थाना में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed