{"_id":"6a3442d998b1493e6d06181a","slug":"two-bike-collision-near-amroha-one-youth-killed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-197619-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अमरोह के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अमरोह के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत
Fri, 19 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत अमरोह चौक के पास बुधवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान दरबैली निवासी केवल कुमार के रूप में हुई है।
हादसे में सुशील कुमार निवासी चिंगड़, डाकघर अमरोह और पारुल ठाकुर निवासी मोही, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे अमरोह चौक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने केवल कुमार और सुशील कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, जबकि पारुल ठाकुर का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में प्राथमिक उपचार के बाद केवल कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
प्रत्यक्षदर्शी बलविंदर सिंह निवासी नेरी के अनुसार सुशील कुमार की बाइक पर केवल कुमार सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर पारुल ठाकुर के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।