फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Uhal Chowk shopkeepers angry over bus route change

Hamirpur (Himachal) News: बसों के बदले रूट से ऊहल चौक के दुकानदारों में रोष

Mon, 03 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uhal Chowk shopkeepers angry over bus route change
जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक
टौणी देवी (हमीरपुर)। ऊहल चौक के दुकानदारों ने अवाहदेवी-ऊहल रूट पर चलने वाली बसों को पुराने संपर्क मार्ग से चलाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि बसों का संचालन बाईपास मार्ग से शुरू होने के बाद ऊहल चौक पर यात्रियों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऊहल चौक पर करीब 20 दुकानदार कारोबार कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पहले रूट की बसें चौक पर रुकती थीं, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलती थी और दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी बनी रहती थी।
विज्ञापन

अब बसें बाईपास से निकलने के कारण चौक पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। दुकानदारों ने बताया कि बसों के ठहराव से व्यापारियों के साथ-साथ आसपास के लोगों और यात्रियों को भी सुविधा मिलती थी। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

न्होंने कहा कि पुराने संपर्क मार्ग की हालत भी खराब है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों की समस्या को देखते हुए बसों को पुराने मार्ग से चलाने और ऊहल चौक पर दोबारा ठहराव की व्यवस्था करने की मांग की है।


-
पिछले कुछ समय से कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। दुकान में ग्राहक बहुत कम संख्या में आ रहे हैं। -जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक
पहले बसें यहां कुछ समय के लिए रुकती थीं। अब बसें बाईपास से निकल रही हैं। बसें न आने से यात्री भी नहीं आ रहे हैं। -सुरजीत कुमार, दुकानदार
पुराने संपर्क मार्ग की हालत खराब है। यहां पर काफी जगह गड्ढे है। एनएच 03 निर्माण कंपनी से आग्रह है कि सड़क की हालत सुधारी जाए। -अजीत सिंह, निवासी हरसन
ऊहल चौक के लिए जाने वाले पुराने संपर्क मार्ग से ब्लॉक कार्यालय तक पुल बनाया जाना चाहिए। उम्मीद है कि जिला प्रशासन मांगों पर कार्रवाई करेगा। -अशोक कुमार, दुकानदार

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

जगदीश चंद, दुकानदार, ऊहल चौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article