फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Under-18 Volleyball Tournament in Barin: Baroh Wins Title

Hamirpur (Himachal) News: बारीं में अंडर-18 वॉलीबाल प्रतियोगिता, बड़ोह ने जीता खिताब

Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बारीं में अंडर-18 वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आयोजक अभिषेक चौहान, आदित्य और आर्यश चौहान ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में बड़ोह ने समीरपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में टौणी देवी ने थाना दरोगण को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला टौणी देवी और बड़ोह की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बड़ोह ने टौणी देवी को 25-22 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 2,100 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 1,100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिकांदर पंचायत के प्रधान शौर्य शर्मा मुख्य अतिथि और सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कई युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं, ऐसे में खेल युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed