फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Urban body pensioners demand pension based on the new pay scale.

Hamirpur (Himachal) News: शहरी निकाय पेंशनरों ने नए वेतनमान के आधार पर पेंशन देने की उठाई मांग

Mon, 27 Jul 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय पेंशनर महासंघ ने सरकार से शहरी निकायों के पेंशनरों को एक जनवरी के वेतनमान के आधार पर पेंशन और एरियर जारी करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर महासंघ ने सरकार के समक्ष मामला उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को हमीरपुर में प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सेन की अध्यक्षता में महासंघ की बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर की शहरी स्थानीय निकाय इकाइयों के 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों को नए वेतनमान के आधार पर पेंशन न मिलने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विभागों के कर्मचारियों को एक जनवरी के वेतनमान के आधार पर पेंशन मिल रही है, जबकि शहरी निकायों के पेंशनरों को अभी भी पुराने वेतनमान के आधार पर पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में करीब 200 पेंशनरों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रिकॉर्ड मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन इसकी गति धीमी होने से पेंशन निर्धारण में कई माह लग सकते हैं।

पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि शहरी विकास विभाग संबंधित निकायों के लेखपालों की शिमला में कार्यशाला आयोजित कर प्रक्रिया को जल्द पूरा कर सकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सरकार से मिलेगा।
इस अवसर पर महासचिव प्रभु दयाल शर्मा, उपाध्यक्ष देशराज चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed