फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Victim in 'digital arrest' case recovers 90,000.

Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल अरेस्ट मामले में पीड़ित को 90 हजार रुपये वापस मिले

Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। डिजिटल अरेस्ट के मामले में नादौन थाना पुलिस के प्रयासों से पीड़ित को ठगी गई 90 हजार रुपये की राशि वापस मिल गई है। करीब 15 दिन पहले शातिरों ने बेटे की गिरफ्तारी का डर दिखाकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों को फ्रिज करवाया और पूरी प्रक्रिया के बाद पीड़ित को राशि वापस दिलाई। शिकायतकर्ता भागीरथ शर्मा ने एसएचओ निर्मल सिंह और पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

वहीं, एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता और सतर्कता से यह रिकवरी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया पुलिस द्वारा नहीं की जाती है और लोगों को ऐसे मामलों में सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की धमकी भरी कॉल या संदेश मिलने पर घबराएं नहीं, उनकी सत्यता की जांच करें और तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed