{"_id":"6a5bd2a5e381983bec02d2d6","slug":"vijay-accused-of-murdering-his-father-suspended-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-201438-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पिता की हत्या करने का आरोपी विजय निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पिता की हत्या करने का आरोपी विजय निलंबित
Sun, 19 Jul 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत बडैहर गांव में पिता की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोपी विजय कुमार को बिजली बोर्ड ने निलंबित कर दिया है। आरोपी विजय 33/11 केवी सब स्टेशन टौणी देवी में सब स्टेशन हेल्पर के रूप में कार्यरत्त था।
फिलहाल विजय और उसकी मां पुलिस रिमांड पर हैं। बुधवार रात को बैंक से ऋण लेने के लिए जमीन गिरवी रखने की अनुमति नहीं देने पर विजय कुमार ने अपने 65 वर्षीय पिता रत्न चंद की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
वारदात के बाद मां ने भी बेटे का साथ देते हुए खून के निशान साफ कर हत्या को हादसा साबित करने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे विजय और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसकी मां सोमा देवी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात करीब 11:15 बजे की है। जब रत्न चंद और उनके बेटे विजय के बीच जमीन पर ऋण लेने को लेकर विवाद हो गया। विजय लंबे समय से कारोबार शुरू करने के लिए बैंक से ऋण लेना चाहता था। इसके लिए पिता से जमीन के दस्तावेज और सहमति मांग रहा था।
पिता के इन्कार के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विजय ने गुस्से में आकर पिता के चेहरे, नाक और मुंह पर मुक्कों से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कोट
तकनीकी सहायक के पद पर सेवाएं दे रहे विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। -सुनील भाटिया, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड हमीरपुर
बडैहर में हत्या के मामले में आरोपी विजय और उसकी मां पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर