{"_id":"6a29b7591c15ccd633067058","slug":"villagers-kept-waiting-for-the-vehicle-in-the-scorching-sun-but-could-not-get-a-gas-cylinder-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-196605-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धूप में ग्रामीण करते रहे गाड़ी का इंतजार, नहीं मिल पाया गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धूप में ग्रामीण करते रहे गाड़ी का इंतजार, नहीं मिल पाया गैस सिलिंडर
Thu, 11 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
-रत्न चंद, निवासी ककडियाणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)।
गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने से गृहणियों को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को डिडवीं गांव में नियमित रूप से आने वाली गैस सिलिंडर गाड़ी का इंतजार कर रहे लोगों को उस समय निराशा हुईए जब वाहन बिना सिलिंडर दिए ही सिद्धपुर के लिए रवाना हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यहां हर बुधवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी आती है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस उपलब्ध होती है, लेकिन पिछले दो सप्ताह से यह गाड़ी नहीं पहुंच रही है।
लगातार आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और लोगों ने जल्द नियमित सप्लाई बहाल करने की मांग की है।
समय : सुबह 10:30 बजे, स्थान : डिडवीं टिक्कर गांव। बुधवार सुबह 9 बजे से कई लोग गैस सिलिंडर लेने की उम्मीद में शिमला-मटौर हाईवे पर धूप में निर्धारित स्थान पर खड़े हैं। एक-दूसरे से गाड़ी आने के बार में पूछ रहे हैं। सुबह 10:30 बजे तक कई ग्रामीणों ने गैस सिलिंडर सड़क किनारे रख दिए हैं और दुकान में बैठकर सिलिंडर की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 बजे गाड़ी आई, लेकिन बिना सिलिंडर दिए सिद्धपुर की ओर चली गई। सिलिंडर नहीं मिलने से लोग निराश हुए। अब सिद्धपुर से गाड़ी वापस आने पर गैस सिलिंडर मिलेंगे, इस आस में कई ग्रामीण इंतजार करते रहे।
दोपहर 2 बजे
तक ग्रामीणों ने इंतजार किया। उसके बाद वह घर चले गए। ग्रामीणों में डिडवीं के अशोक और शिव कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर खाली होने की कगार पर हैं और वैकल्पिक व्यवस्था करने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी से मांग की है कि सिलिंडर आपूर्ति में आ रही बाधा के कारणों को स्पष्ट किया जाए। वहीं, गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए।
-
सुबह से गैस सिलिंडर का इंतजार कर रहा था। पिछले बुधवार को भी गैस सिलिंडर नहीं मिला। अब उम्मीद थी कि आज सिलिंडर मिलेंगे, लेकिन नहीं मिले। -रत्न चंद, निवासी ककडियाणा
सिलिंडर आज नहीं देने थे, तो संबंधित एजेंसी को पहले बता देना चाहिए था। काम छोड़कर गाड़ी का इंतजार किया। दोपहर हो गई है। अब सिलिंडर की गाड़ी आने की उम्मीद नहीं है। -अश्वनी, निवासी डिडवीं
कोट
लोगों की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसा है तो इस बारे में संबंधित गैस एजेंसी को निर्देश दिए जाएंगे। किस स्थान के लिए कब गैस सिलिंडर की गाड़ी जाएगी, इसके रूट निर्धारित हैं। -राजीव शर्मा, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हमीरपुर