सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers protest against smart meters being installed in homes

Hamirpur (Himachal) News: घरों में लग रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में उतरे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत घरों में लग रहे स्मार्ट मीटर पर ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। वीरवार को पटलांदर के महिला मंडलों ने उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला को ज्ञापन सौंपा तथा स्मार्ट मीटर घरों में न लगाने की मांग की।
Trending Videos

सुजानपुर में बिजली मीटर बदलने का कार्य चल रहा है। पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीण रोष जता रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर स्थापित हो जाने के कारण प्रीपेड रिचार्ज, ऑटोमेटिक कटौती, अतिरिक्त चार्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जबकि कई बार ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण या बाहर होने के कारण अगले माह बिल का भुगतान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्मार्ट मीटर से इस तरह की कोई भी सुविधा नहीं है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मांग की है कि वर्तमान में स्थापित मीटरों की सुविधा से वंचित न किया जाए। इस दौरान कमला देवी, कसीरां देवी, रीना, अनिता देवी आदि उपस्थित रहीं।
इस संबंध में उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला ने कहा कि महिलाओं का ज्ञापन मिला है और इसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed