{"_id":"6985cf4dc43b946f9f04699d","slug":"video-hamirpur-suman-bharti-said-that-the-bjp-is-working-to-weaken-the-mgnrega-scheme-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुमन भारती बोले- भाजपा कर रही मनरेगा योजना को कमजोर करने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुमन भारती बोले- भाजपा कर रही मनरेगा योजना को कमजोर करने का कार्य
ग्राम पंचायत नारा में वीरवार केा मनरेगा बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस बैठक में मनरेगा महिला मजदूरों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना के स्वरूप में किए जा रहे बदलावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। सुमन भारती ने कहा कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से मनरेगा योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। योजना का नाम और ढांचा बदलकर मजदूरों के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है, जो गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा सहारा रही है और इसे कमजोर करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला है। इस अवसर पर मनरेगा कामगार एवं वार्ड सदस्य श्यामचंद, ईसरदास, देवीदास, चंद्रशेखर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।