फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water woes... Muddy water being supplied through taps in Nadaun for five days.

Hamirpur (Himachal) News: पानी से परेशानी... नादाैन में पांच दिन से नलों में मटमैले पानी की हो रही आपूर्ति

Fri, 03 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water woes... Muddy water being supplied through taps in Nadaun for five days.
नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद
नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार और पांच में लोगों को पिछले पांच दिनों से नलों में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। घरों में पहुंच रहे पानी में मिट्टी जैसी काली परत दिखाई दे रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पानी न तो पीने योग्य है और न ही घरेलू कार्यों के लिए उपयुक्त हो रहा है। इसके चलते कई परिवारों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। हर वर्ष बरसात में यह समस्या सामने आने के बावजूद अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दूषित पानी से जलजनित रोगों जैसे उल्टी, दस्त, पीलिया और टाइफाइड फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्य
लगातार बारिश के कारण यह स्थिति बनी है। कर्मचारियों को पानी की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। -आशीष ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग नादौन

पिछले पांच दिनों से नलों में मटमैला पानी आ रहा है। पानी में मिट्टी जैसी परत जम रही है, जिससे इसे पीना तो दूर घरेलू कामों में भी इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। -संजय कमल, वार्ड नंबर चार निवासी

बरसात के दिनों में हर साल यह समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। -संजू, वार्ड नंबर पांच निवासी

दूषित पानी से जलजनित रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। मजबूरी में पीने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। -दीपू, वार्ड नंबर पांच निवासी


पानी को उबालकर ही करें इस्तेमाल : राजेश
बरसात के मौसम में जल स्रोतों के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पानी को उबालकर व छानकर ही इस्तेमाल करें। यदि पानी में बदबू आ रही हो, उसका रंग बदला हुआ हो या वह अत्यधिक गंदा दिखाई दे तो उसका उपयोग पीने या खाना बनाने के लिए न करें। दूषित पानी के सेवन से डायरिया, टाइफाइड, पीलिया और अन्य जलजनित रोग फैल सकते हैं। इसलिए लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। -राजेश भारद्वाज, बीएमओ नादौन

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार में आ रहा मटमैला पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article