{"_id":"699620fbe344e2db7c04d790","slug":"with-the-technical-support-of-jica-a-cancer-hospital-will-be-constructed-in-jolasappad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-184024-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाइका के तकनीकी सहयोग से होगा जोलसप्पड़ में कैंसर अस्पताल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाइका के तकनीकी सहयोग से होगा जोलसप्पड़ में कैंसर अस्पताल का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ पहुंची जाइका टीम। संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल व मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की लैंड साइट और अन्य तकनीकी जानकारी लेने के लिए जाइका की तकनीकी टीम पहुंची।
टीम ने विस्तार से निरीक्षण किया। यह प्रोजेक्ट (जापान) जाइका के तकनीकी सहयोग से बनेगा। इस मौके पर जाइका के 14 सदस्यों की तकनीकी टीम में इंजीनियर और आर्किटेक्ट व मेडिकल विशेषज्ञ मौजूद रहे। सभी ने मौके पर पहुंचकर फील्ड की जानकारी लेने के अलावा परियोजना के प्रारूप के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
टीम की ओर से अपनी ओर से कुछ तकनीकी सुझाव भी दिए गए हैं। हालांकि, ऑटोकैट के माध्यम से व मैन्युअल प्रारूप के आधार पर भी जानकारी लेने की जाइका टीम ने इच्छा जाहिर की है। उसे भी उपलब्ध करवाकर टीम से पूरी तकनीकी चर्चा संबंधित विभागों की उपस्थिति में की जाएगी, ताकि अच्छी आधुनिक तकनीकी और गुणवत्तायुक्त निर्माण हो सके।
कैंसर अस्पताल के लिए अभी फिलहाल खर्च होने वाली अनुमानित 150 करोड़ रुपये की धन राशि की व्यवस्था रखी गई है। शीघ्र ही ठेकेदार को टेंडर अवार्ड हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर 300 बेड का मल्टीस्पेशलिट अस्पताल का निर्माण भी प्रस्तावित है। उसके लिए भी औपचारिकता पूरी करने का काम लोक निर्माण विभाग कर रहा है।
प्रशासनिक भवन पूर्व निर्मित अस्पताल को छोड़कर अन्य सभी प्रोजेक्ट लोक निर्माण विभाग की नजरसानी में ही बनकर तैयार होंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट कैंसर अस्पताल और मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण में जाइका का तकनीकी सहयोग लिया जाएगा।
प्रस्तावित आधुनिक परियोजनाओं को जापान की इंटरवेंशन से यानी विदेशी और स्थानीय तकनीक के आपसी सहयोग से मल्टी स्टोरी भवनों का निर्माण हो सके। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग नादौन के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी, सहायक अभियंता पंकज कौशल और कनिष्ठ अभियंता सुशील व मेडिकल कॉलेज का तकनीक स्टाफ भी मौजूद रहा।
Trending Videos