सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women are getting more health benefits than men

Hamirpur (Himachal) News: पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक ले रहीं स्वास्थ्य लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 26 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सार

टौणी देवी में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कहीं अधिक रही है। शिविरों में एनीमिया, टीबी, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच की जा रही है। निक्षय मित्रों की संख्या भी बढ़ी है।

विज्ञापन

विस्तार

टौणी देवी (हमीरपुर)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों में लोगों का अधिक रुझान है। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में पांच हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक संख्या में शिविरों में पहुंच रही हैं। टौणी देवी में अब तक 1,052 पुरुषों और 4,801 महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई। 17 सितंबर से शुरू किया गया विशेष अभियान दो अक्तूबर को समाप्त होगा। इन शिविरों में मरीजों की एनीमिया, टीबी, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की जा रही है।
Trending Videos


स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में अब तक 150 पुरुषों और 1,221 महिलाओं के खून की जांच हुई। 310 के करीब पुरुषों और 1,230 महिलाओं के मधुमेह की जांच हुई। वहीं उच्च रक्तचाप की 319 पुरुषों और 1,110 महिलाओं ने जांच करवाकर स्वास्थ्य लाभ लिया। इसके अलावा 302 पुरुषों और 1,240 महिलाओं की टीबी की स्क्रीनिंग हुई। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में काफी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक 15 निक्षय मित्र बनाए

टौणी देवी में लग रहे स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 15 निक्षय मित्र बनाए गए हैं। टीबी मरीजों की जिंदगी बेहतर बनाने में निक्षय मित्र अहम भूमिका निभाते हैं। निक्षय मित्र की ओर से टीबी मरीजों को एडॉप्ट किया जाता है। टीबी मरीजों को निक्षय मित्र पोषण किटें देते हैं। काफी समय से स्वास्थ्य विभाग निक्षय मित्रों की कमी से जूझ रहा है। अब निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ने की संभावना लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed