फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women's leadership once again rises in Bhota, Saroj president and Baldev vice president

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में फिर महिला नेतृत्व का परचम, सरोज अध्यक्ष और बलदेव उपाध्यक्ष

Tue, 09 Jun 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Women's leadership once again rises in Bhota, Saroj president and Baldev vice president
नगर पंचायत भोटा में अध्यक्ष सरोज कुमारी व उपाध्यक्ष बलदेव पार्षदों और समर्थकों के साथ। संवाद।
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में दो दशक से अधिक समय से चली आ रही महिला नेतृत्व की परंपरा एक बार फिर कायम रही है। वार्ड नंबर दो से निर्वाचित पार्षद सरोज कुमारी को सोमवार को सर्वसम्मति से नगर पंचायत भोटा का अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस समर्थित पार्षद बलदेव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदों के लिए किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं भरा, जिसके चलते उनका निर्वाचन निर्विरोध और सर्वसम्मति से हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आयोजित विशेष बैठक एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत के सभी सात निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से दोनों नामों पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज कुमारी के अध्यक्ष बनने के साथ ही भोटा शहर में वर्ष 2007 से लगातार चली आ रही महिला अध्यक्षों की परंपरा को नया आयाम मिला है। खास बात यह है कि इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के बावजूद नगर पंचायत की कमान एक महिला के हाथों में सौंपी गई है, जो कि शहर की राजनीति में महिला नेतृत्व के प्रति विश्वास और स्वीकार्यता के परिचायक बना है।

नगर पंचायत चुनाव परिणामों के बाद से ही अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं। सात सदस्यीय सदन में भाजपा के तीन पार्षद जीतकर आए थे, जबकि चार सीटों पर कांग्रेस और व्यापार मंडल समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। इनमें एक कांग्रेस समर्थित और तीन व्यापार मंडल समर्थित पार्षद शामिल थे।
चुनाव परिणाम आने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती की अगुआई में हुई बैठक में व्यापार मंडल और कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने साझा रणनीति पर सहमति बनाई। इसी रणनीति का परिणाम रहा कि अध्यक्ष पद व्यापार मंडल समर्थित सरोज कुमारी और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित बलदेव के खाते में गया।
इस राजनीतिक तालमेल ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। भोटा नगर पंचायत में वर्ष 2020 से 2026 तक भाजपा समर्थित नेतृत्व का नियंत्रण रहा था। एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई है।





पहली बार व्यापार मंडल बना सत्ता की चाबी

नगर पंचायत भोटा के इतिहास में पहली बार व्यापार मंडल ने प्रत्यक्ष राजनीतिक भूमिका निभाई। चुनाव से पहले व्यापार मंडल और कांग्रेस ने साझा मोर्चा बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था। इसके तहत चार वार्डों में व्यापार मंडल और तीन वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे गए। चुनाव परिणामों में व्यापार मंडल समर्थित तीन और कांग्रेस समर्थित एक उम्मीदवार विजयी रहा। इस जीत ने सत्ता की चाबी साझा मोर्चे के हाथों में सौंप दी।







नगर पंचायत भोटा में अध्यक्षों का कार्यकाल

1995-2000 : वीना देवी

2000 : शरण प्रसाद और दिलीप शर्मा (अढ़ाई-अढ़ाई साल)

2007-2011 : गीता देवी

2011-2020 : सर्वजीत कौर

2020-2026 : सपना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed