{"_id":"69d166cd8a2e3c6db70a7dcb","slug":"work-on-ramp-started-without-permission-municipal-corporation-issues-notice-to-pwd-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-189052-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति रैंप का शुरू किया काम, नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति रैंप का शुरू किया काम, नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को थमाया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू किया गया कार्य। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए बस स्टैंड के पास रैंप निर्माण शुरू करना लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भारी पड़ गया। बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू करने पर नगर निगम हमीरपुर ने पीडब्ल्यूडी को नोटिस थमा दिया है, जिसके बाद फिलहाल निर्माण रोक दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हमीरपुर के कार्यालय तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए रैंप का निर्माण शुरू किया था। हालांकि, इसके लिए न तो नगर निगम से पूर्व अनुमति ली गई और न ही निर्माण का नक्शा पास करवाया गया।
नियमों की अवहेलना सामने आने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए विभाग को नोटिस जारी किया और निर्माण तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद काम फिलहाल अधर में लटक गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिव्यांगजनों के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कार्यालय तक पहुंच आसान बनाने हेतु रैंप निर्माण का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद रैंप बनाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के चलते पीडब्ल्यूडी ने जल्दबाजी में कार्य शुरू तो कर दिया, लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं।
अब नगर निगम की कार्रवाई के बाद स्पष्ट किया गया है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
कोट :
नगर निगम हमीरपुर के तहत लोक निर्माण विभाग ने बिना औपचारिकताएं पूरी किए ही रैंप का निर्माण शुरू कर दिया था। मामला सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग को नोटिस दिया गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही निर्माण पूरा होगा। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर
नगर निगम की ओर से नोटिस मिला था। निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। जल्द ही काम शुरू होगा। -दीपक कपिल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
Trending Videos