फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on the Tikri-Gwata road has been stalled for 20 days, angering villagers.

Hamirpur (Himachal) News: टिक्करी–ग्वाटा सड़क का कार्य 20 दिन से ठप, ग्रामीणों में रोष

Sat, 27 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन टिक्करी–ग्वाटा (वाया सुंगरवाड़, समलोग) सड़क का निर्माण कार्य पिछले 20 दिनों से बंद पड़ा है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पहले सड़क की खुदाई और डंगे लगाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन पिछले दस दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है और कई स्थानों पर अभी भी डंगे नहीं लगाए गए हैं। यदि समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, जिससे आसपास के मकानों और लोगों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य को तुरंत दोबारा शुरू कर समय पर पूरा किया जाए, ताकि संभावित खतरे से बचा जा सके और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
कोट
मामला ध्यान में आया है। ठेकेदार को निर्माण दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। -राजेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article