सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   X-ray machine at CHC Galod is out of order, causing problems for patients

Hamirpur (Himachal) News: सीएचसी गलोड़ में एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गलोड़ में एक्सरे मशीन के खराब होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 30 साल पुरानी मशीन बार-बार खराब हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
Trending Videos

पुरानी होने के कारण मशीन से आने वाली एक्सरे रिपोर्ट भी स्पष्ट नहीं होती। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 30 से 35 मरीज एक्सरे के लिए आते थे, लेकिन मशीन खराब होने के चलते अब उन्हें बड़सर और नादौन का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों के समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर बुजुर्गों और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों ने बताया कि उन्होंने कई बार अस्पताल प्रबंधन के समक्ष नई मशीन लगाने की मांग उठाई है। हालांकि नई मशीन के लिए प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक एक्सरे मशीन उपलब्ध नहीं हुई। मरीजों ने पुन: अस्पताल प्रबंधन से मांग रखी है कि जल्द से जल्द एक्सरे मशीन को ठीक किया जाए।

कोट

सीएचसी गलोड़ में एक्सरे मशीन खराब है। जल्द ही इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। प्रदेश सरकार से नई एक्सरे मशीन की मांग की है। -अरविंद कौंडल, बीएमओ गलोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article