सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Yanvi and Kalyal villages will be connected by road after 35 years.

Hamirpur (Himachal) News: याणवीं और कल्याल गांव 35 वर्ष बाद सड़क से जुड़ेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Yanvi and Kalyal villages will be connected by road after 35 years.
याणवीं और कल्याल गांव के लिए बनाई जा रही सड़क। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। 35 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद धमरोल पंचायत के याणवीं और कल्याल गांव अब सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। 14 फरवरी को हुए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में की गई घोषणा के बाद 30 दिनों के भीतर ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
Trending Videos

विधायक सुरेश कुमार ने याणवीं गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सड़क निर्माण के लिए भूमि देने का आह्वान किया था और 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की थी। ग्रामीणों ने भी सकारात्मक पहल करते हुए अपनी निजी भूमि उपलब्ध करवाई, जिससे कार्य में तेजी आई। लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बन रही यह सड़क लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 350 मीटर हिस्से का निर्माण जेसीबी मशीन के माध्यम से पूरा किया जा चुका है। सड़क बनने से दोनों गांवों के लगभग 150 घरों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, नाल्टू-धमरोल मार्ग की दूरी तीन से चार किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
ग्रामीणों में पूर्व प्रधान सिमरो कौशल, योगराज, ज्ञान चंद, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक रमेश कौशल, पूर्व वॉलीबॉल कोच बीसी कौशल, रवि सिंह और चमन लाल ने कहा कि विधायक अपने वादों को तेजी से पूरा कर रहे हैं, जिससे लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

कोट:


ग्रामीणों की सहमति से याणवीं-कल्याल सड़क का निर्माण कार्य जारी है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा। -मनोज कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग जाहू



याणवीं में महिला मंडल भवन को एक लाख रुपये से सुसज्जित किया जा रहा है। साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए 50 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक भी बनाया जाएगा। -सुरेश कुमार, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article